,

मंडला में ऑपरेशन मुस्कान: एसडीओपी पी. एस. वालरे ने छात्राओं को किया जागरूक, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ गीत से बढ़ाया उत्साह

मंडला में ऑपरेशन मुस्कान: एसडीओपी पी. एस. वालरे ने छात्राओं को किया जागरूक, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ गीत से बढ़ाया उत्साह

Reporter: Askok Agrawal, Edit By: Mohit Jain

मंडला जिले के मोहगांव स्थित कन्या हाईस्कूल में शनिवार को एसडीओपी निवास पी. एस. वालरे ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन्होंने नाबालिग छात्र-छात्राओं को उनके साथ होने वाले अपराधों से सतर्क रहने, सही-गलत की पहचान करने और आत्मरक्षा के उपाय सिखाए।

एसडीओपी वालरे ने बच्चों को प्रेरित करने के लिए “जैसी करनी वैसी भरनी” गीत गाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हर छात्र-छात्रा को अपने जीवन में अच्छे कार्यों की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और समाज में सकारात्मक उदाहरण बनना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, अनजान लोगों से दूरी, सोशल मीडिया पर सावधानी, और मानव तस्करी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करना रहा।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…