,

ग्वालियर में ठंड ने दी दस्तक, 72 घंटे में 9 डिग्री लुढ़का पारा, धुंध से बढ़ी सर्दी

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में ठंड ने दी दस्तक, 72 घंटे में 9 डिग्री लुढ़का पारा, धुंध से बढ़ी सर्दी

ग्वालियर में सर्दी ने औपचारिक तौर पर दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों में रात के तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दो दिन पहले यह 20.1 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार जब तापमान 12 डिग्री या उससे नीचे चला जाता है, तो सर्दी की शुरुआत मानी जाती है।

दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री घटकर 26.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। सुबह के समय घनी धुंध और 91 फीसदी आर्द्रता के कारण दृश्यता में कमी आई, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। शाम को आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, उत्तरी हवाएं सक्रिय हैं, जिसके कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है। पहाड़ों पर जल्दी बर्फबारी शुरू होने का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में पारा और नीचे जा सकता है और सर्दी का असर और बढ़ेगा।

लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। धुंध और कम दृश्यता के कारण यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति