Report: Jitendra Saner
खेतिया: 15 नवंबर को ग्राम मोर तलाई में जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में विधायक श्यामबर्डे, कलेक्टर जयतिसिंह, पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव सहित जिले के प्रशासनिक अमले ने स्थल का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमति सिंह ने प्रतिमा अनावरण स्थल और संभावित हेलीपैड तथा सभा स्थल का अवलोकन किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक डावर की उपस्थिति में विधायक श्यामबर्डे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
प्रमुख अधिकारी इस दौरे को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। विधायक श्यामबर्डे ने भी कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठकें और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता दिखाई।





