,

छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को बड़ी राहत, अब डिजिटल माध्यम से जीएसटी भुगतान होगा आसान

छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को बड़ी राहत, अब डिजिटल माध्यम से जीएसटी भुगतान होगा आसान

Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी रिटर्न भुगतान की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब व्यापारी पूरे राज्य में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से जीएसटी का भुगतान कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य में पारदर्शिता को बढ़ावा देने और व्यापारियों को सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के मानकों पर छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

सरकार का मानना है कि इस पहल से व्यापारियों को समय की बचत होगी, नकद लेनदेन की दिक्कतें कम होंगी और राज्य में डिजिटल भुगतान प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।