मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में कार्यक्रम की शुरुआत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 10 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जनभागीदारी के रूप में मनाया जा रहा है।

‘Make In Silicon – National Symposium’ में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर में आयोजित “Make In Silicon – National Symposium” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नवाचार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

अनुसूचित जनजाति आयोग के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे
दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, नवा रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ वे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इंडोर स्टेडियम में वंदे मातरम् कार्यक्रम में लेंगे भाग
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित “वंदे मातरम्” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को बड़ी राहत, अब डिजिटल माध्यम से जीएसटी भुगतान होगा आसान

शाम को लौटेंगे मुख्यमंत्री निवास
शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी