,

ग्वालियर में बढ़ी महिलाओं की ताकत: पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंपों पर 85 शक्ति दीदियों ने संभाली जिम्मेदारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में बढ़ी महिलाओं की ताकत: पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंपों पर 85 शक्ति दीदियों ने संभाली जिम्मेदारी

ग्वालियर में पुलिस वेलफेयर के पेट्रोल पंपों पर अब महिलाओं की सशक्त भागीदारी देखने को मिल रही है। गुरुवार को छह नई महिलाओं को ‘शक्ति दीदी’ के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे अब तक कुल 85 महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना के सहयोग से इस पहल को बढ़ावा दिया गया है। कलेक्टर चौहान ने एसएएफ रोड स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर कौशल्या थापा को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, ईदगाह कम्पू, गुढ़ागुढ़ी रोड, चेतकपुरी और गदाईपुरा स्थित पेट्रोल पंपों पर अंजली, नंदनी, अनीता देवी, मीना बाथम और कविता बाथम को भी नियुक्त किया गया।

यह पहल जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता का अवसर दे रही है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति