,

सोना ₹319 सस्ता हुआ, जबकि चांदी ₹1,208 महंगी; 24 कैरेट सोना अब ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम पर

- Advertisement -
Ad imageAd image
सोना ₹319 सस्ता हुआ, जबकि चांदी ₹1,208 महंगी; 24 कैरेट सोना अब ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम पर

BY: MOHIT JAIN

आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार 10 ग्राम सोना 319 रुपए घटकर 1,20,100 रुपए पर आ गया है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। चांदी 1,208 रुपए बढ़कर 1,47,358 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 1,46,150 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

सोना गिरा, चांदी में बढ़त

All Time High Gold Price: 72 दिन में ₹10,681 महंगा हुआ सोना, जानें आज  कीमतों में कितना आया उछाल - gold became costlier by 10 681 in 72 days know  how much the price-mobile

17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए और चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंची थी। हालांकि IBJA की कीमतों में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए शहरों में सोने-चांदी के रेट्स अलग-अलग होते हैं। इन्हीं रेट्स के आधार पर रिजर्व बैंक सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करते हैं।

इस साल सोना 43 हजार और चांदी 61 हजार रुपए महंगी

इस साल अब तक सोने की कीमतों में 43,938 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब बढ़कर 1,20,100 रुपए हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत भी इस साल 61,341 रुपए बढ़ी है। पिछले साल के अंत में एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,47,358 रुपए प्रति किलो हो गई है।

आगे भी रह सकता है उतार-चढ़ाव

Gold became cheaper by ₹193, silver fell by ₹193 | सोना ₹193 सस्ता हुआ,  चांदी में ₹219 की गिरावट: 10 ग्राम सोने की कीमत 71,801 रुपए, चांदी ₹83,188  किलो; कैरेट के हिसाब से ...

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, हालांकि शादी का सीजन शुरू होने के कारण बाजार में मांग बनी रहेगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल के अंत तक सोने की कीमतें करीब 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी रह सकती हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्किंग से यह सुनिश्चित होता है कि सोना शुद्ध है और कितने कैरेट का है। हॉलमार्क कोड आमतौर पर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता