,

मेरठ: मस्जिद के इमाम ने पत्नी नईमा की हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मेरठ/ मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले बुर्का पहने एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि यह महिला नईमा यास्मीन थी और उसकी हत्या उसके पति, एक मस्जिद के इमाम शहजाद ने की थी।

नईमा, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी और असम की रहने वाली थी, उसकी ऑनलाइन मुलाकात शहजाद से हुई। शहजाद ने खुद को कपड़ा व्यापारी और अविवाहित बताया, जबकि सच यह था कि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता था। निकाह के बाद नईमा को पता चला कि शहजाद झूठ बोल रहा था, जिससे वह बेहद टूट गई।

गुस्साए शहजाद ने अपनी पत्नी को खत्म करने की योजना बनाई। उसने अपने दोस्त नदीम अंसारी को इसमें शामिल किया और 16 सितंबर को नईमा को बाजार ले जाने के बहाने बुलाकर जूस में नींद की गोलियां मिलाई। बेहोश होने पर दोनों आरोपी उसे मेरठ के सिवालखास इलाके ले गए। नदीम ने रस्सी से उसका गला घोंटा और शहजाद ने छुरी से हत्या कर दी।

हत्याकांड को छुपाने के लिए शहजाद ने नईमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस को यह चालाकी सफल नहीं हुई। मेरठ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और रस्सी बरामद की। एसएसपी मेरठ, विपिन ताडा ने बताया कि शहजाद और नदीम को जेल भेज दिया गया है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के