संवाददाता, संतोष सराबगी
डबरा: दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव द्वारा संत रामभद्राचार्य, प्रदीप मिश्रा, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और दंदरौआ धाम के रामदास महाराज के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद विवाद तेज हो गया है।
इस मामले में डबरा के सर्व सनातनी हिंदू संगठन ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए SDM कार्यालय और सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई। संगठन के सदस्यों ने शहर में दामोदर सिंह यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
संगठन ने आरोप लगाया कि दामोदर यादव ने उनके पूज्य संतों और गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर प्रशासन की ओर से FIR दर्ज नहीं की जाती है, तो वह उग्र आंदोलन करेगा।





