ग्वालियर में हनी ट्रैप: वायुसैनिक से 14 लाख की ठगी, झूठे बलात्कार केस की धमकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: एक वायुसैनिक को हनी ट्रैप में फंसाकर 14 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जब वायुसैनिक ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपित युवती ने उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

मामला ग्वालियर की पुष्कर कॉलोनी निवासी लीडिंग एयरक्राफ्टमैन अमित कुमार चौहान से जुड़ा है, जो महाराजपुरा एयरबेस पर तैनात हैं। अमित ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

डेटिंग ऐप से शुरू हुआ संपर्क
अमित ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी 2025 को उनकी पहचान डेटिंग ऐप ‘क्वॉक क्वॉक’ पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली एक युवती से हुई। उसने स्वयं को इवेंट मैनेजर बताया और धीरे-धीरे बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। युवती ने अमित को एक इवेंट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बड़े मुनाफे का लालच दिया।

अमित ने उसकी बात मानकर कई बार पैसे भेजे। बाद में युवती ने दावा किया कि इवेंट असफल रहा। शिकायत में बताया गया है कि युवती ने अमित को कई बार मिलने बुलाया और होटल में उनके नाम पर ठहराया। इसी दौरान उसने कुल 14 लाख रुपए हड़प लिए। जब अमित ने पैसे की वापसी मांगी, तो युवती ने उन्हें झूठे बलात्कार केस में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस जांच में जुटी
इस मामले की पुष्टि करते हुए सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि एयरबेस कर्मचारी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के बाद तथ्य सामने आने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक