,

एमपी की 10 बड़ी खबरें : 5 नवंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
एमपी की 10 बड़ी खबरें : 5 नवंबर 2025

मध्य प्रदेश में मौसम, अपराध, प्रशासनिक कार्रवाई और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। ग्वालियर-चंबल में ठंड बढ़ी, इंदौर में लगातार चर्चित घटनाएं सामने आईं। पढ़िए आज की 10 बड़ी खबरें:

1. ग्वालियर-चंबल में ठंड और कोहरा बढ़ा

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। ग्वालियर-चंबल में ठंड बढ़ रही है और सुबह कोहरे की चादर छा रही है। जबलपुर सहित 16 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल और इंदौर में धूप खिली रहेगी।

2. इंदौर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो डाउनलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम की मदद से पोर्न मूवी डाउनलोड कर रहा था।

3. DAVV के पूर्व कुलपति ने लगाई मदद की गुहार

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के पूर्व कुलपति ने पत्नी और बेटी के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बेटा उनके साथ मारपीट करता है और सुरक्षा की मांग की।

4. राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

पत्नी सोनम ने खुद खून से सना हथियार साफ किया था। पुलिस ने सबूत जुटा लिए हैं और जल्द दूसरी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

5. इंदौर में तेज रफ्तार कार ने छीनी महिला की जान

56 दुकान क्षेत्र में बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।

6. शाहबानो पर बनी फिल्म ‘हक’ पर विवाद

इंदौर की शाहबानो के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हक’ पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। बेटी ने आरोप लगाया कि फिल्म के डायलॉग उसकी मां के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।

7. मोमोस फैक्ट्री में मिलावट का खुलासा

इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही मोमोस फैक्ट्री में अजिनोमोटो मिलाते पकड़े गए कर्मचारी। प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर आगामी आदेश तक बंद कराया।

8. इंदौर में पति ने दिया तीन तलाक, कराया हलाला

महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाला और रिश्तेदार से अनुबंध कराकर हलाला कराया, इसके बावजूद साथ नहीं रखा।

9. सड़क चौड़ीकरण के लिए 140 मकानों पर कार्रवाई

मालवीय नगर में सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने अवैध या बाधक 140 मकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई में 5 जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगीं।

10. संघ में बड़ा बदलाव संभव: कार्य विभाजन पर विचार

सूत्रों के अनुसार, 2027 से संघ में नया कार्य विभाजन लागू हो सकता है। प्रांत प्रचारक का दायित्व खत्म करने पर विचार चल रहा है, जिससे संगठन संरचना में बड़ा बदलाव आएगा।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के