Shaadi.com से शादी : इधर 7 फेरे, उधर डिवोर्स, सनातन परंपरा की उड़ा दी धज्जियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Marriage with Shaadi.com: Seven vows here, divorce there, eternal tradition flouted

by: vijay nandan

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सनातन संस्कृति की धज्जियां उड़ा दी गईं, इधर शादी हुई कि उधर तलाक हो गया। इस अजीबो गरीबो शादी में जहां ‘सात फेरों’ का रिश्ता महज दो घंटे में ही टूट गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। अंततः ₹2 लाख नकद के भुगतान के साथ मौके पर ही तलाक का समझौता हुआ।

ऑनलाइन तय हुआ रिश्ता, जेवर पर शुरू हुआ विवाद

बताया जाता है कि यह रिश्ता ‘Shaadi.com’ वेबसाइट के जरिए तय हुआ था। दूल्हा अंकित वर्मा, मूल रूप से कानपुर का निवासी है, जो मथुरा के गली सुनारान इलाके में किराए के मकान में रहता है। विवाद की शुरुआत, फेरे पूरे होने के बाद जब दुल्हन को जेवर पहनाने की बारी आई, तब विवाद शुरू हुआ। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष ने शादी से पहले वादा किए गए जेवर नहीं दिए।

“झूठे वादे किए”: दुल्हन पक्ष का गंभीर आरोप

विवाद केवल जेवर तक सीमित नहीं रहा। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे अंकित वर्मा पर झूठे वादे करने का गंभीर आरोप लगाया। दुल्हन पक्ष का दावा है कि अंकित ने शादी से पहले खुद का मकान और अच्छी नौकरी होने की बात कही थी, जो बाद में झूठ निकली।

जब दुल्हन पक्ष ने इस बारे में सवाल किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। गेस्ट हाउस में रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला जल्द ही हिंसा में बदल गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया, उसके कपड़े फाड़ दिए और गेस्ट हाउस में जमकर हंगामा किया। गेस्ट हाउस मालिक ने बताया कि झगड़ा रातभर चलता रहा और पुलिस बुलाने पर विचार किया जा रहा था। अंततः दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आपसी समझौते से मामला निपटाने का फैसला किया।

₹2 लाख में हुआ समझौता

दूल्हे के बहनोइयों ने हस्तक्षेप कर हालात संभाले। लंबी बातचीत के बाद, दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को ₹2 लाख नकद दिए, और इसके साथ ही शादी के महज दो घंटे बाद ही यह रिश्ता खत्म हो गया।
इस ‘फ्लैश मैरिज’ (अति शीघ्र हुई शादी) के विवाद में खत्म होने की घटना ने ऑनलाइन विवाह प्लेटफार्मों की विश्वसनीयता और वैवाहिक वादों की सच्चाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे