वैकुंठ चतुर्दशी पर किया दीपदान, नर्मदा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बड़वाह। मंगलवार को वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर नर्मदा तट पर धार्मिक आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। शाम के समय बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिवार के साथ नर्मदा तट पर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दीपदान किया।

शास्त्रों के अनुसार वैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान शिव स्वयं श्रीहरि विष्णु से मिलने जाते हैं। इस दिन भगवान शिव चार महीने के लिए सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंपकर हिमालय पर्वत पर चले जाते हैं।

नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर दीपों की लौ से पूरा तट जगमगा उठा। महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान शिव और श्रीहरि की एक साथ आराधना की।

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव को तुलसी पत्र और भगवान विष्णु को बेलपत्र अर्पित करने से दोनों देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को बैकुंठ लोक में स्थान प्राप्त होता है।
श्रद्धा, भक्ति और आस्था से ओतप्रोत यह आयोजन देर शाम तक चलता रहा।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक