राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा: पत्नी सोनम ने खुद मिटाए सबूत, जल्द दाखिल होगी दूसरी चार्जशीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए खुद ही खून से सने हथियार को साफ किया था। बताया जा रहा है कि उसने यह काम कपड़े या कागज से नहीं, बल्कि घटनास्थल के पास उगी जंगली घास से किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि हथियार से खून के निशान हटाने के बाद सोनम ने उसी हथियार से राजा का मोबाइल तोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इस दौरान वह घटनास्थल से भाग निकली।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पत्नी सोनम और उसके साथी राज कुशवाहा ने मिलकर राजा की हत्या की थी। दोनों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि तीन अन्य आरोपियों — शिलोम जेम्स, लोकेन्द्र तोमर और बलवीर अहिरवार — के खिलाफ पुलिस जल्द दूसरी चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रही है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हत्या के बाद हथियार किसने साफ किया। उन्होंने कहा कि वे आने वाले दिनों में गवाही के लिए शिलॉन्ग जाएंगे।

घटना का पृष्ठभूमि

राजा रघुवंशी, इंदौर निवासी एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। उन्होंने इस वर्ष 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही, 21 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को राजा अचानक लापता हो गए। करीब 10 दिन बाद पुलिस को उनका शव 30 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ, जिस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

जांच में पता चला कि सोनम के राज कुशवाहा नामक युवक से प्रेम संबंध थे। इसी रिश्ते को छिपाने के लिए उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। सोनम ने राजा को सैर के बहाने सुनसान इलाके में बुलाया, जहां पहले से ही तीन अन्य आरोपी मौजूद थे। वहां दो धारदार हथियारों से राजा की हत्या कर दी गई।

घटना के बाद सोनम फरार हो गई थी, लेकिन बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वर्तमान में सोनम, राज और अन्य तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

RajasthanPolitics : मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा हमला,बोले मनोरंजन के लिए सीरीज चला रहे

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल, NSUI विरोध और कांग्रेस नेताओं पर भी

World Richest Beggar: मायानगरी के इस भिखारी की कहानी सुन आप दंग रहे जाएंगे..!

World Richest Beggar: मुंबई की सड़कों पर रोज़ एक शख्स भीख मांगता

CrimeNews : पत्नी का खतरनाक खेल, पति ने खोला ऐसा राज, सुनकर दंग रह जाएंगे..!

CrimeNews : बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर

pakistan : पाकिस्तान में ‘गोबर टैक्स’ की तैयारी, भैंस पालना हो सकता है महंगा

by: digital desk pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पशुपालकों के

KKR की IPL 2026 की शुरुआत रही संघर्षपूर्ण, दो मैचों में नहीं मिली कोई जीत

KKR अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का इस साल

Dhurandhar 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल, 15वें दिन भी की जोरदार कमाई

Dhurandhar 2 रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज

Sunil Lahri ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं, बराक ओबामा को बताया हनुमान भक्त

Sunil Lahri: चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में हनुमान जयंती