मुस्लिम युवक ने कराया श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, आपसी सद्भाव की बनी मिसाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: प्रेमपाल सिंह

फिरोजाबाद: जनपद के ग्राम फतेहपुर में धर्म और भाईचारे की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ, जिसकी विशेष बात यह रही कि इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम समाज के युवक मुन्ने ख़ाँ ने कराया।

कथा स्थल पर सुंदर झांकियां सजाई गईं और पूरे गांव में श्रद्धा व उत्साह का वातावरण रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लेकर न केवल आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया बल्कि एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी दिया।मुन्ने ख़ाँ ने कहा, “धर्म का वास्तविक उद्देश्य मानवता है, न कि भेदभाव। भागवत कथा सभी को प्रेम, करुणा और एकता का मार्ग दिखाती है।”

स्थानीय लोगों ने मुन्ने ख़ाँ के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास गांव में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गया है। कथा के दौरान कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, सत्य और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन हवन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें गांव के सभी समुदायों के लोग एक साथ शामिल हुए।

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक