BY: MOHIT JAIN
आज यानी मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना ₹861 गिरकर ₹1,19,916 पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत ₹1,20,777 प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी ₹3,500 की बड़ी गिरावट के साथ ₹1,45,800 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव ₹1,49,300 प्रति किलो था।
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर 2025 को सोना ₹1,30,874 और चांदी ₹1,78,100 प्रति किलो के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी।
इस साल सोना ₹43,754 और चांदी ₹59,783 महंगी हुई
31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब बढ़कर ₹1,19,916 तक पहुंच गया है। इसी अवधि में चांदी का दाम ₹86,017 से बढ़कर ₹1,45,800 प्रति किलो हो गया है यानी चांदी ₹59,783 महंगी हुई है।
आने वाले दिनों में कीमतों में रहेगा उतार-चढ़ाव
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सोने के दामों में अस्थिरता बनी रह सकती है। हालांकि शादी का सीजन शुरू होने के कारण सोने की मांग मजबूत है, जिससे इसके दामों को सपोर्ट मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोना ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास रह सकता है।
सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) का हॉलमार्क लगा हुआ गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्किंग से यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। इस पर एक अल्फ़ान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) होता है, जो सोने की शुद्धता की गारंटी देता है।





