,

मध्यप्रदेश में मौसम बदलेगा, 6 नवंबर से दिन होंगे सुहावने और रातें ठंडी

- Advertisement -
Ad imageAd image

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम बदलने वाला है। अगले दो दिन तक कई जिलों में बूंदाबांदी और आंधी की स्थिति रहेगी। इसके बाद 6 नवंबर से आसमान साफ रहेगा, लेकिन उत्तर से ठंडी हवाएं आने के कारण रातें ठंडी होने लगेंगी।

दो दिन तक रहेगा बूंदाबांदी का असर

मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, राजधानी भोपाल में बूंदाबांदी के  आसार, जानें मौसम का पूरा अपडेट - madhya pradesh weather update temperature  dropped in the ...

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, सागर, जबलपुर, मंडला, बैतूल और पांढुर्णा में अगले दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। दिन का तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा जबकि रात में पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़क जाएगा।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

6 नवंबर से आसमान साफ होने के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

अक्टूबर में 121% ज्यादा बारिश

अक्टूबर महीने में प्रदेश में औसत से 121% ज्यादा बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और इंदौर जैसे शहरों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। इससे नमी बनी हुई है और अब हवाएं ठंडी होने से तापमान तेजी से नीचे जाएगा।

नवंबर में ठंड का असर और तेज होगा

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान सबसे पहले गिरेगा। 15 नवंबर के बाद पूरे प्रदेश में तेज ठंड की शुरुआत होगी और रातें सर्द होने लगेंगी।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के