,

जालौन: झांसी-कानपुर हाईवे पर खाई में पलटी शताब्दी बस

Jalaun: Shatabdi bus overturned in a ditch on Jhansi-Kanpur highway

12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

जालौन। जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे (NH-27) पर उसरगांव के पास शताब्दी बस खाई में पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस कानपुर से सूरत जा रही थी। रास्ते में चालक ने ओवरस्पीड में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज आवाज के साथ सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कालपी कोतवाली पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद हाईवे पर लंबे समय तक ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकलवाया और यातायात को बहाल कराया।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव के पास हुआ।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…