इटावा : अनियंत्रित होकर सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच लोग घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Etawah: Auto full of passengers overturned after going out of control, five people injured

दो की हालत गंभीर

इटावा जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इटावा-कन्नौज हाईवे पर सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब चलते हुए ऑटो का अगला पहिया निकल गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। भरथना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि दो घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो में निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियां बैठाई गई थीं। हाईवे पर तेज रफ्तार में जा रहे ऑटो का पहिया निकलते ही वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया।

पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक