फतेहपुर: जगतगुरु रामभद्राचार्य ने किया भव्य जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fatehpur: Jagatguru Rambhadracharya performed the ground breaking ceremony of the grand Jagannath temple.

कहा- ‘भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा’

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज भव्य जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जगतगुरु रामभद्राचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 77 फीट ऊंचा मंदिर अगले 18 महीनों में तैयार होगा। यह मंदिर न केवल जनपद की धार्मिक पहचान को सुदृढ़ करेगा, बल्कि इसे संस्कृति और पर्यटन का नया केंद्र भी बनाएगा।

भूमिपूजन के दौरान मंच से संबोधित करते हुए जगतगुरु रामभद्राचार्य ने हिंदू धर्म और संस्कृति को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने कहा,

“हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है, हिंदू खतरे में हैं। हमने निश्चय किया है कि अब एक ऐसा गुरुकुलम् स्थापित करेंगे, जहां भारतीय और वैदिक संस्कृति की हर विधा पढ़ाई जाएगी। आज इस्लाम का छोटा बच्चा भी कुरान जानता है, लेकिन हमारे हिंदू बच्चों को अपने पुराणों का ज्ञान नहीं। अब हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से परिचित कराना होगा।”

इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि-

“भारत में हिंदू आबादी अब 80% होनी ही चाहिए। जब तक संसद में कम से कम 470 सीटें हिंदुओं के पास नहीं होंगी, तब तक भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा सकेगा। सभी लोग प्रयास करें, हम हिंदू राष्ट्र बनाएँ।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत को “हिंदू राष्ट्र” बनाने के लिए दो मुख्य लक्ष्य हैं-

  1. देश में 80% हिंदू आबादी सुनिश्चित हो।
  2. संसद में कम से कम 470 सीटें हिंदू प्रतिनिधियों के पास हों।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा वातावरण जय श्रीकृष्ण और जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र