,

आगरा में रामबाग पुल के नीचे बनी दुकानों पर चला बुलडोजर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

आगरा में रामबाग पुल के नीचे बनी दुकानों पर चला बुलडोजर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

आगरा नगर निगम ने शनिवार को रामबाग पुल के नीचे बने अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने पुल के नीचे रैलिंग के भीतर बनाए गए कब्जों को ध्वस्त किया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में भगदड़ मच गई।

आगरा नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को रामबाग पुल के नीचे किए गए अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने पुल के नीचे रैलिंग के भीतर बनाई गई अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों और कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

ठेल-धकेल जब्त, सख्त चेतावनी जारी
कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों ने मौके पर मौजूद कई ठेल-धकेलों और काउंटरों को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि पुलों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिकायत पर हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने यातायात बाधित होने और गंदगी की समस्या को लेकर नगर निगम से शिकायत की थी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

पहले भी चला था अभियान
शुक्रवार को भी नगर निगम ने दयालबाग बसेरा स्थित वैष्णोधाम इलाके में दर्जनभर घरों के आगे बने रैंपों को तोड़ा था। उस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…