,

इटावा में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर

Head-on collision between scooter and bike in Etawah

इटावा। जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छात्रा गौरी और बाइक सवार अरबाज उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, छात्रा गौरी लखना से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को 50 शैय्या अस्पताल, बकेवर पहुंचाया। बताया गया कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर उपलब्ध न होने पर सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए फार्मासिस्ट की मदद से प्राथमिक उपचार दिया।

दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…