,

खनियांधाना में खाद संकट से आक्रोशित किसानों का दोहरा चक्का जाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Reporter: Mukesh Prajapati, Edit By: Mohit Jain

खनियांधाना में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार सुबह लगभग 6 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए किसानों ने सबसे पहले कृषि उपज मंडी के सामने सड़क जाम किया। इसके बाद करीब 9 बजे किसान वहां से हटकर महाराज खलक सिंह जूदेव चौराहे पर पहुंचे और दोबारा चक्का जाम कर दिया। इस प्रदर्शन में किसानों के साथ महिलाएं, बच्चे और बच्चियां भी शामिल रहीं।

खाद वितरण में मनमानी के आरोप, पुलिस रही मूकदर्शक

किसानों का आरोप है कि खाद वितरण संस्थान में मनमानी हो रही है और कर्मचारियों का व्यवहार भी गलत है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन खनियांधाना की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सुबह 9:45 बजे तक किसानों से बात करने या समस्या का समाधान करने कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

किसानों की मांग पारदर्शी तरीके से मिले खाद

किसानों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण शुरू किया जाए। बताया जा रहा है कि खाद्य वितरण संस्था के पास यूरिया खाद की भारी कमी है, जिसे लेकर किसानों में आक्रोश है। इस दौरान किसानों ने स्कूली बच्चों को भी निकलने नहीं दिया।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के