मेडिकैप्स कॉलेज की तेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, एक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर | इंदौर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में विदिशा के रहने वाले युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार ब्रिज रोड पर मेडिकैप्स कॉलेज की तेज रफ्तार बस ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में विदिशा निवासी देवे सिंह, जो कि एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ सवार प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मुख्य बिंदु:

  • हादसा राजकुमार ब्रिज रोड पर हुआ
  • मेडिकैप्स कॉलेज की बस ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर
  • मृतक विदिशा निवासी देवे सिंह, निजी कंपनी में कार्यरत
  • एक अन्य युवक प्रेम कुमार घायल
  • पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू की

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक