बालोद: रिश्वत लेते धरे गए स्वास्थ्य विभाग के दोनों कर्मचारी निलंबित, न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balod: Both health department employees caught taking bribe are suspended and in jail on judicial remand.

रिपोर्ट- राजेश साहू, एडिट- विजय नंदन

बालोद: जिले के स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में फंसे दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रायपुर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) द्वारा 16 अक्टूबर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए दोनों कर्मचारियों को अब निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, संभागीय संयुक्त संचालक (स्वास्थ्य सेवाएं) ने निलंबन आदेश जारी करते हुए लिपिक युगल किशोर साहू और सहायक ग्रेड-02 सुरेंद्र कुमार सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय धमतरी रहेगा।

गौरतलब है कि एसीबी ने 16 अक्टूबर को छापेमारी कर दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, रिश्वत के इस मामले ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। विभागीय स्तर पर भी आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी किसी काम के निपटारे के एवज में 30 हजार रुपए की मांग कर रहे थे, तभी शिकायत पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी