रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत
धार: जिले के मनावर क्षेत्र के पास ग्राम बोरलय और टेमरिया के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 17 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी एवं स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य गणेश जर्मन ने बताया कि सभी लोग ग्राम भोवदा में शोक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान बोरलय और टेमरिया के बीच ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया।
घटना में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।





