,

खंडवा में लव जिहाद कांड: पीड़िता का अंतिम संस्कार, आरोपी अरबाज फरार, घर में लगी आग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Devendra Jaiswal

खंडवा : यह घटना मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र के फोकटपुरा गांव की है, जहाँ कथित लव जिहाद के एक मामले में पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार को युवती का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी और माहौल गमगीन रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबाज और उसके परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी फरार है, पुलिस ने परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

घटना के बाद रात में आक्रोशित लोगों ने अरबाज के घर में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया है। राज्य के मंत्री विजय शाह शुक्रवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी अरबाज लगातार धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी के परिवार ने भी उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। मामले ने दलित समाज में भी आक्रोश फैला दिया है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिम संस्कार में पहुंचे और कहा कि यह मामला केवल एक लड़की का नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के