मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 31 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 31 अक्टूबर 2025

मध्य प्रदेश में सियासत, मौसम और प्रशासन से जुड़ी बड़ी खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। कहीं पचमढ़ी में कांग्रेस का 27 साल बाद प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ तो कहीं किसानों की मेहनत को बाजार में नहीं मिला सही मूल्य। वहीं मौसम का बदला मिजाज लोगों को ठिठुरन का एहसास करा रहा है।

1. मुख्यमंत्री रहते दिग्विजय कराते थे भड़ास सम्मेलन
27 साल बाद पचमढ़ी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में ‘भड़ास सम्मेलन’ होते थे, जिसमें कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और मंत्रियों को खुलकर खरी-खोटी सुनाते थे।

2. आंधी-बारिश से ठिठुरा मध्य प्रदेश
राज्य में ठंडी हवाओं के साथ तापमान दिन में 23 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दतिया, गुना, नौगांव और टीकमगढ़ में रात जैसी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

3. कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात की उम्मीद
स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से नए एलान की संभावना जताई जा रही है। न्यायिक सेवा के बाद अब आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को भी महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए गए हैं।

4. बीजेपी कार्यकर्ता से सरेराह मारपीट, FIR दर्ज
भोपाल में एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ बदमाशों ने सरेराह मारपीट की। स्थानीय नेताओं ने थाने में प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

5. सभी नगर निकायों में फेस अटेंडेंस सिस्टम लागू होगा
नगर निगमों में लागू होने के बाद अब नगरपालिका और नगर पंचायतों में भी फेस अटेंडेंस सिस्टम अनिवार्य किया गया है। आदेश कल से प्रभावी होंगे।

6. विदिशा मंडी में किसान ने छोड़ी 40 क्विंटल मक्का
600 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिलने से किसान निराश हुआ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा।

7. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की नई घोषणाएं
विदिशा दौरे पर सीएम ने कहा कि अगला चुनाव नगर निगम का होगा। साथ ही उन्होंने शहर में नए स्टेडियम के निर्माण की घोषणा भी की।

8. कमीशनखोरी ने ली 23 मासूमों की जान
कफ सिरप की 89 रुपए की बोतल में 54 रुपए का कमीशन बांटा जा रहा था। जांच में सामने आया कि 36 रुपए डॉक्टर सोनी के परिवार को मिलते थे।

9. टीचर पर छात्राओं से अश्लील हरकतों का आरोप
भिंड के स्कूल में 8वीं की छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक क्लास में मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था। मामले में शिक्षक को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

10. रेलवे ब्रिज हादसे में दो की मौत, चार घायल
मध्य प्रदेश में रेलवे पुल निर्माण के दौरान क्रेन चलती गाड़ियों पर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत और चार घायल हुए। प्रदर्शन के बाद ₹12 लाख मुआवजे पर सहमति बनी।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी