भिलाई में युवक की बेरहमी से हत्या: पुरानी रंजिश में 4-5 लोगों ने मिलकर दी वारदात को अंजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: ViShnu Goutam

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तिरंगा नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चार से पांच हमलावरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था, जो आखिरकार आज खूनी झगड़े में तब्दील हो गया।

पुलिस ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है, हालांकि पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक