,

ब्रेकिंग अनूपपुर : डोला में भालुओं का आतंक, दहशत में जी रहे ग्रामीण — वन विभाग की लापरवाही से बढ़ा खतरा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Punit Sen

अनूपपुर। नगर परिषद डोला के वार्ड नंबर 12 में बीते कई महीनों से भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भालू अब तक कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। बावजूद इसके, वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों और वार्ड पार्षद ने कई बार विभाग को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल “छत्तीसगढ़ से आए भालू” बताकर मामले को टाल दिया गया। विभाग का यह रवैया लोगों के गुस्से का कारण बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वन विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

30 सितंबर को हुआ था हमला:
डोला में एक बुजुर्ग महिला पर भालू ने तड़के 3 बजे हमला कर दिया था। महिला ने बताया कि वह घर पर सो रही थी, तभी भालू दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया और 9 वर्षीय नाती पर हमला कर दिया। जब महिला ने नाती को बचाने की कोशिश की तो भालू ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला की जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि अब हर रात भय के साए में गुजारनी पड़ रही है, और यदि विभाग ने तत्परता नहीं दिखाई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के