जांजगीर: नगर पालिका के खिलाफ कांग्रेस की जनआक्रोश रैली, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ गरजे नेता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Janjgir: Congress's public outrage rally against the Municipal Corporation, leaders roared against corruption and commission-taking.

रिपोर्ट- देवेंद्र श्रीवास, एडिट- विजय नंदन

जांजगीर-चांपा: नगर पालिका प्रशासन में फैले कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने आज जन आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और जनहित के कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए।

रैली कचहरी चौक से शुरू होकर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंची, जहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर पालिका में सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति और निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, जबकि शहर की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि नगर पालिका में जनता के पैसों की खुली लूट मची हुई है और जिम्मेदार अधिकारियों व पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रुका, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा ने आरोप लगाया कि ठेकों का वितरण और भुगतान पूरी तरह मनमाने ढंग से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कामों में पारदर्शिता पूरी तरह गायब है और जनता को इसका सीधा खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नायब तहसीलदार जांजगीर को ज्ञापन सौंपने पहुंचा। ज्ञापन में नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर जांच शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार