,

मंदसौर: अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, तांत्रिक उपचार के नाम पर गर्म सुई से दागने से छह माह की बच्ची की मौत

अंधविश्वास ने ली मासूम की जान: मंदसौर में तांत्रिक उपचार के नाम पर गर्म सुई से दागने से छह माह की बच्ची की मौत

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी, Edit By: Mohit Jain

मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तीन टापरी में अंधविश्वास के चलते एक मासूम की जान चली गई। छह माह की बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक और तांत्रिक उपायों का सहारा लिया। नाना ने गर्म लोहे की सुई से बच्ची के शरीर पर कई जगह डाम दिया, जिससे संक्रमण फैल गया और उसकी मौत हो गई।

अंधविश्वास बना मौत की वजह

मृतक बच्ची के पिता बबलू बगाड़ा ने बताया कि पत्नी रिंकूबाई अपनी बेटी प्रियंका के साथ मायके में रह रही थी। जब बच्ची की तबीयत खराब हुई, तो उसके नाना दुर्गालाल (70) ने डॉक्टर को दिखाने की जगह झाड़फूंक शुरू कर दी। गर्म सुई से डामने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

यह घटना 12 अक्टूबर 2025 की है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्ची की मौत शरीर में संक्रमण फैलने से हुई थी, जो डाम देने के कारण हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर सोमवार शाम आरोपी दुर्गालाल को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज हुआ। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…