Report: Sahid Khan
देवास: पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में सराफा कारोबारी के मुनीम से हुई ₹1.25 करोड़ की चोरी का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने धार जिले के धरमपुरी से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद की है घटना 17 अक्टूबर 2025 की है। छतरपुर निवासी कारोबारी अज्ञीष गुप्ता के मुनीम नितेश सेन दीपावली पर सोने-चांदी की खरीदी के लिए ₹1.25 करोड़ लेकर इंदौर जा रहे थे। सुबह सोनकच्छ के पास बस रुकने पर मुनीम नीचे उतरे और लौटे तो पैसों से भरा बैग गायब था।
सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात आरोपी बैग लेकर सफेद महिंद्रा XUV-300 से भागते दिखे।
देवास पुलिस ने धार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में धरमपुरी से नामदार पिता शहजाद खान (35 वर्ष) निवासी खेरवा जागीर, थाना मनावर को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से ₹1.25 करोड़ नगद (500-500 रुपये की 250 गड्डियाँ) बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की और बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी।





