,

बस्ती में नशे में धुत दरोगा और सिपाही का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Video of drunken police officer and constable goes viral in Basti

ड्यूटी के दौरान युवकों से की मारपीट

बस्ती। जिले से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। मूंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव में नशे में धुत दरोगा और सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान पूरी तरह नशे में दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात दरोगा और सिपाही गांव के बाहर टहल रहे कुछ युवकों से उलझ गए। कहा जा रहा है कि नशे में होने के कारण दोनों पुलिसकर्मियों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक था। बात बढ़ने पर दरोगा ने युवकों के साथ मारपीट कर दी और वर्दी का रौब झाड़ते हुए गाली-गलौज करने लगा।

इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ही नशे में धुत होकर इस तरह का बर्ताव करेंगे, तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।

उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर संबंधित दरोगा और सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के पुलिसकर्मी जनता के बीच असहज स्थिति पैदा करते हैं और पुलिस की छवि धूमिल करते हैं। पुलिस के उच्च अधिकारी अब वायरल वीडियो की जांच में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि मामले में जल्द ही विभागीय जांच शुरू की जाएगी।