खंदौली में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Aerial firing caused commotion in Khandauli, two sides clashed over mutual dispute

आगरा। बुधवार देर रात थाना खंदौली क्षेत्र के कस्बा खंदौली स्थित सैमरा तिराहे पर गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गया। इसी दौरान एक पक्ष के 3 से 4 युवकों ने अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। लोग दुकानों के शटर गिराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरा बाजार सन्नाटे में बदल गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही थाना खंदौली पुलिस और अन्य फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा ने बताया कि मौके से कई राउंड फायरिंग के सबूत मिले हैं, हालांकि किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

आरोपी फरार, एक की पहचान
पुलिस के अनुसार, फायरिंग में शामिल सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान एक आरोपी का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

तनाव को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा ने कहा — “खंदौली में हुई हवाई फायरिंग आपसी विवाद का नतीजा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।”

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का