,

कौशांबी में शिक्षक दंपति के घर से 20 लाख की चोरी

20 lakh rupees stolen from the house of a teacher couple in Kaushambi

जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शिक्षक दंपति के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद और जेवरात की चोरी हो गई। यह वारदात तब हुई जब परिवार दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, भरवारी कस्बे की गुलाब विहार कॉलोनी में रहने वाले धनंजय वर्मा और अंजली वर्मा दोनों सरकारी शिक्षक हैं। अंजली वर्मा मंझनपुर डायट मैदान में तैनात हैं, जबकि उनके पति धनंजय वर्मा अड़हरा के एक विद्यालय में कार्यरत हैं।

दीपावली के दिन दोनों पति-पत्नी परिवार सहित घर पर पूजा करने के बाद चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी पहाड़पुर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। जब वे मंगलवार देर रात घर लौटे, तो देखा कि मुख्य गेट और दो कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

अंदर जाकर देखने पर पता चला कि दो अलमारियों से नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 20 लाख रुपये का माल चोरी हो चुका है। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित दंपति ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बुधवार सुबह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…