Isa Ahmad
जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के अमनपुर गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने एक युवती को बदनाम करने के आरोप में आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती के साथ छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर आरोप है।
जानकारी के अनुसार, युवती के पिता ने फुगाना थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मनीष ने अपनी फर्जी वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिससे युवती की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और युवती के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।





