मुम्बई: फिल्मी सितारों की दीपावली, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में स्टार्स का शानदार फैशन जलवा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mumbai: Diwali of film stars, stunning fashion of stars at Manish Malhotra's Diwali party

by: vijay nandan

मुम्बई: दिवाली का त्योहार न केवल आम जनता के लिए, बल्कि बॉलीवुड सितारों के लिए भी खास होता है। इस मौके पर फिल्मी सितारे अपने घरों को खूबसूरती से सजाते हैं, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं और सोशल मीडिया पर अपने जश्न की झलकियां शेयर करते हैं। अभिनेता-अभिनेत्रियां अपने घरों को दीयों, लाइट्स और रंगोली से सजाते हैं। कई सितारे अपने घर के प्रवेश द्वार और लॉन में बड़ी संख्या में दीये जलाकर त्योहार को यादगार बनाते हैं। दिवाली पर सितारे अपने परिवार के साथ पारंपरिक मिठाइयाँ बांटते हैं, पूजा करते हैं और छोटे-छोटे गिफ्ट्स भी एक-दूसरे को देते हैं। यह समय उनके लिए परिवार और संस्कृति से जुड़ने का अवसर होता है। अभिनेत्री और अभिनेता अक्सर अपने दिवाली लुक और जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम और ट्विटर पर साझा करते हैं। फैंस इन तस्वीरों के जरिए अपने पसंदीदा सितारों के त्योहार का अनुभव भी महसूस कर पाते हैं। सभी सितारे अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। इसमें स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की कामना शामिल होती है।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का शानदार फैशन जलवा

दिवाली के इस मौके पर हम आपको एक शानदार पार्टी की झलक दिखा रहे हैं. मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में एक ज़बरदस्त दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए. इस पार्टी में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, गौरी खान, माधुरी दीक्षित, Kiara Advani, Siddharth Malhotra, Shahid Kapoor, Sonam Kapoor, Sara Ali Khan, Ananya Panday, Janhvi Kapoor जैसे कई जाने-माने चेहरे नज़र आए.

इस स्टार-स्टडेड पार्टी में सितारों ने खूब मस्ती की और एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताए. एक खास पल तब आया जब Salman Khan और Madhuri Dixit ने साथ में एक सेल्फी ली. ये दोनों ‘Hum Aapke Hain Koun’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं. Madhuri दीक्षित इस दौरान एक खूबसूरत ब्लैक साड़ी में थीं, वहीं Salman Khan ग्रे टॉप में कैजुअल लुक में दिखे. इस सेल्फी में Madhuri के पति Dr. Shriram Nene, होस्ट Manish Malhotra और एक्ट्रेस Huma Qureshi भी नज़र आए. Raveena Tandon और Urmila Matondkar की सेल्फी भी काफी चर्चा में रही.

पार्टी में युवा सितारों ने भी अपने स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया. Sara Ali Khan ने लहंगा पहना था और उन्होंने Ananya Panday के साथ क्लोज पोज दिया, उन्होंने ने भी लहंगा पहना था. Ananya Panday को Sobhita Dhulipala, Navya Naveli Nanda, Bhumi Pednekar और कई अन्य लोगों के साथ भी पोज देते हुए देखा गया. इस पार्टी में Pooja Hegde, Nora Fatehi, Kriti Sanon और फिल्ममेकर Farah Khan भी शामिल हुए. इस तरह, इस पार्टी में पुराने और नए दोनों तरह के कलाकारों ने साथ मिलकर अपनी चमक बिखेरी.

Manish Malhotra के मुंबई वाले घर के बाहर रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai, Gauri Khan और Rekha ने पैपराजी के लिए शानदार पोज दिए. Varun Dhawan अपनी पत्नी Natasha Dalal के साथ, Ayushmann Khurrana अपनी पत्नी Tahira Kashyap के साथ, Farhan Akhtar अपनी पत्नी Shibani Dandekar के साथ पहुंचे. Tamannaah Bhatia, Vijay Varma और मां-बेटी की जोड़ी Raveena Tandon और Rasha Thadani भी इस पार्टी की रौनक बढ़ा रहे थे. Sanya Malhotra और Alaya F ने भी इस शानदार पार्टी में शिरकत की. यह पार्टी वाकई सितारों से सजी एक यादगार शाम थी, जहां दिवाली का जश्न पूरे जोश और स्टाइल के साथ मनाया गया.

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई

Ganj Basoda: ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन सक्रिय: अफवाहों पर विराम लगाने के लिए एसडीएम ने की बैठक

रिपोर्टर- अभिषेक तिवारी Ganj Basoda शुक्रवार को तहसील कार्यालय में प्रशासन और

Madhya Pradesh: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश- CM डॉ. यादव

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने

Airport Passenger Experience: रायपुर एयरपोर्ट पर नई पहल, अब यात्रियों को मिलेगा IPL मैचों का लाइव मजा

Airport Passenger Experience: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लगे बड़े स्क्रीन, टर्मिनल में

IPL 2026 का आगाज आज से, जानें पूरा शेड्यूल और मैच टाइम्स

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के बाकी बचे

India US talks: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर सार्थक बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

India US talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के

Nepal में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

Nepal: नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री

CG: Top 10

CG: 1. तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करीMahasamund में पुलिस ने चेकिंग