,

मुरैना में मावा व्यापारी के घर दिन-दहाड़े डकैती, एसपी ने पांच बदमाशों पर रखा ईनाम

मुरैना में मावा व्यापारी के घर दिन-दहाड़े डकैती, एसपी ने पांच बदमाशों पर रखा ईनाम

Reporter: Pratap Singh Baghel, Edit By: Mohit Jain

15 अक्टूबर को मुरैना शहर में दिन-दहाड़े अज्ञात पांच बदमाशों ने मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर डकैती की। बदमाश लग्जरी कार में सवार होकर आए थे और हथियार की नोक पर 50 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को वाईपास रोड से लालोर फाटक की तरफ जाते हुए देखा गया। इसके बाद वे हाईवे से मध्यप्रदेश की सीमा पार कर किसी अन्य राज्य में चले गए। फिलहाल उनकी लोकेशन का पता नहीं चला है।

पुलिस जांच में जुटी

एसपी समीर सौरभ ने इस घटना को चुनौती मानते हुए आधा दर्जन टीमें लगा दी हैं। तीन टीमें राजस्थान और यूपी में आउट ऑफ स्टेट ऑपरेशन कर रही हैं। कुछ संदिग्धों को कस्टडी में लिया गया है, लेकिन मुख्य बदमाश अभी भी फरार हैं।

पांचों बदमाशों पर ईनाम

एसपी ने पांचों बदमाशों के सिर पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है। ईनाम बढ़ाने के लिए आईजी चंबल रेंज को पत्र लिखा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, राशि बढ़ाकर 30-30 हजार रुपये कर दी जाएगी।

पुलिस लगातार छानबीन कर रही है और लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…