,

खंडवा में तेंदुए ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी, वन विभाग ने गांव-गांव जाकर किया अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
खंडवा में तेंदुए ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी, वन विभाग ने गांव-गांव जाकर किया अलर्ट

Reporter: Devendra Jaiswal, Edit By: Mohit Jain

तेंदुए ने कई मवेशियों का किया शिकार, गांव में फैली दहशत

खंडवा जिले के सुरगाँव क्षेत्र के नेपानी गांव में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास तेंदुए के दिखाई देने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने कई वन्य प्राणियों और मवेशियों का शिकार किया है, जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है।

वन विभाग की टीम एक्शन में, गांव में लगाया गया पिंजरा
तेंदुए की बढ़ती हलचल के बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल एक्शन लिया है। विभाग ने गांव के आसपास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए गांव में मुनादी और माइक से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है।

शाम ढलते ही खेतों की ओर न जाएं ग्रामीण वन विभाग की चेतावनी

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि शाम ढलते ही खेतों या जंगल की ओर न जाएं, क्योंकि रात में तेंदुआ और भी ज्यादा आक्रामक हो जाता है। विभाग ने साफ कहा है कि यदि लोग चेतावनी के बाद भी जोखिम उठाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी उनकी होगी।

वीडियो से हुआ तेंदुए की मौजूदगी का खुलासा
दिन के समय कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को मोबाइल में कैद कर वीडियो वन विभाग को सौंपा था। इसके बाद से विभाग की टीम अलर्ट पर है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों