कोरबा जिला जेल से 4 कैदी फरार, मचा हड़कंप – पुलिस ने की नाकेबंदी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
4 prisoners absconded from Korba district jail, commotion ensued – police blockade

कोरबा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कोरबा जिला जेल से शनिवार को चार कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार सभी बंदी पॉक्सो एक्ट के मामलों में निरुद्ध थे।

25 फीट ऊंची दीवार फांदकर दी चकमा

जानकारी के मुताबिक, कैदियों ने जेल प्रहरियों को चकमा देकर लगभग 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफलता हासिल की। जब तक जेल प्रबंधन को इसकी जानकारी हुई, तब तक चारों कैदी जेल से फरार हो चुके थे।

घटना के बाद मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही जिला जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर आला अधिकारी जिला जेल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने की सघन नाकेबंदी

फरार कैदियों की तलाश के लिए पुलिस ने जिले के थाना और चौकी क्षेत्रों में नाकेबंदी शुरू कर दी है। हर आने-जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, और पुलिस फरार कैदियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी