10 सेकेंड में डूबे 20 लाख करोड़ रुपये, ट्रंप के टैरिफ फैसले से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
20 lakh crore rupees sank in 10 seconds, Indian stock market crashed due to Trump's tariff decision

BY: Vijay Nandan

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए नए आयात शुल्क (टैरिफ) ने वैश्विक बाजारों में भारी उथल-पुथल मचा दी है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी पड़ा, जहां सोमवार सुबह की ट्रेडिंग शुरू होते ही सेंसेक्स में करीब 4,000 अंकों की गिरावट देखी गई। इसी के साथ निवेशकों को महज कुछ ही सेकेंड में 20 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान झेलना पड़ा।

सेंसेक्स और निफ्टी में ऐतिहासिक गिरावट

सप्ताह की शुरुआत के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 3,939.68 अंक लुढ़क कर 71,425.01 पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स भी 1,160.8 अंक की गिरावट के साथ 21,743.65 पर आ गया। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि कुछ ही पलों में निवेशकों की पूंजी से 20 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

एशियाई बाजारों में भी हड़कंप

इस गिरावट का असर केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। एशियाई शेयर बाजारों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिका के फ्यूचर्स मार्केट में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि वॉल स्ट्रीट भी जब खुलेगा, तो वहां भी बड़ा नुकसान हो सकता है।

भारत पर 26% टैरिफ, सभी देशों पर 10% बेस ड्यूटी

ट्रंप प्रशासन ने इन टैरिफ्स को अमेरिकी उद्योगों के लिए ‘स्वर्ण युग की शुरुआत’ बताया है। यह शुल्क विशेष रूप से कुछ देशों के लिए लागू किए गए हैं, जिनमें भारत पर 26% का भारी टैक्स लगाया गया है। इसके अलावा सभी देशों पर 10% की आधारिक शुल्क दर (बेसलाइन ड्यूटी) भी लागू की गई है। इससे भारत के निर्यातकों और व्यापारियों में गहरी चिंता फैल गई है।

ट्रंप बोले – ‘कड़वी दवा जरूरी है’

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में इन शुल्कों को वैश्विक अर्थव्यवस्था की ‘बीमारी का इलाज’ करार दिया। उन्होंने कहा कि “कभी-कभी चीजों को ठीक करने के लिए कड़वी दवा जरूरी होती है,” और साफ संकेत दिए कि बाजार की इस प्रतिक्रिया से वह विचलित नहीं हैं।

रुपया भी दबाव में

ट्रेडिंग की शुरुआत में ही भारतीय रुपया भी कमजोर होकर खुला, जो विदेशी निवेशकों की घबराहट और बाजार की नकारात्मक धारणा को दर्शाता है।

ये भी पढ़िए; सऊदी अरब: 14 देशों के वीजा पर लगाई अस्थायी रोक, भारत को भी सूची में डाला

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों