,

बांदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 बीएलओ सम्मानित, DM ने की सराहना

14 BLOs honored for their excellent work in Banda, DM appreciates them

REPORT- LAXMI KANT TIWARI

बांदा। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण 2025 में बेहतरीन कार्य करने वाले 14 बीएलओ को शनिवार को बांदा कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी जे. रीभा ने सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।

सम्मानित किए गए बीएलओ में श्रीमती प्रियंका जैन, अरविंद कुमार गुप्ता सहित कुल 14 कर्मचारी शामिल रहे। DM ने कहा कि सभी बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी जिम्मेदारी, लगन और दक्षता के साथ पूरा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यही निष्ठा और कार्यशैली बरकरार रखी जाएगी।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने और जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…