,

12.5 किलो की सोने की ईंटें तिजोरी में कैद: जानिए देश के पास कितना खजाना है, किसके पास है सबसे ज्यादा सोना

BY: Yoganand Shrivastva

क्या आपने कभी सोचा है कि जिन 12.5 किलो वजनी चमचमाती सोने की ईंटों को आप फिल्मों में तिजोरी में बंद देखते हैं, वो असल में हमारे देश में कहां और किसके पास मौजूद हैं? तो आपको बता दें, ये खजाना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास है – और वो भी सैकड़ों की संख्या में।

दरअसल, साल 1991 के आर्थिक संकट के बाद से RBI ने देश के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सोने की भारी मात्रा में खरीदारी शुरू की और अब उसका खजाना इतना बढ़ गया है कि उसके पास करीब 870 टन सोना मौजूद है। हाल ही में जारी एक डॉक्यूमेंट्री ‘RBI Unlocked: Beyond the Rupee’ में पहली बार इस विशाल स्वर्ण भंडार की झलक दिखाई गई है।

RBI के खजाने में क्या है खास?

इस डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक, रिजर्व बैंक की तिजोरी में रखी गई हर ईंट का वजन 12.5 किलो है और यह खरा सोना है – बिल्कुल वैसा जैसा अंतरराष्ट्रीय बाजार में मान्य होता है। इन ईंटों को देशभर में बने RBI के गोल्ड वॉल्ट्स में उच्चतम सुरक्षा में रखा गया है।

यह सोना सिर्फ धातु नहीं, देश की ताकत है

RBI के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि देश की सामरिक और वित्तीय शक्ति का प्रतीक है। भले ही वैश्विक बाजार में उथल-पुथल हो, लेकिन सोने की चमक हमेशा बरकरार रहती है। यही वजह है कि भारत धीरे-धीरे सोने का विशाल भंडार तैयार करता जा रहा है।

करेंसी छपाई में भी आत्मनिर्भर बना भारत

डॉक्यूमेंट्री में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आज भारत में करीब 13,000 करोड़ करेंसी नोट प्रचलन में हैं — जो अमेरिका (5,000 करोड़) और यूरोप (2,900 करोड़) से कहीं ज्यादा हैं। इतना ही नहीं, अब भारत में छपने वाले नोटों की स्याही, कागज और सुरक्षा फीचर्स भी पूरी तरह देश में ही बनते हैं। देवास, सालबोनी, नासिक और मैसूर में इसके लिए आधुनिक फैक्ट्रियां स्थापित की गई हैं।

नकली नोटों से मिली राहत

2010 तक देश को नकली नोटों की बहुत बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। असली जैसे दिखने वाले नकली नोट सिस्टम में घुस चुके थे। इस खतरे से निपटने के लिए RBI ने “मेक इन इंडिया” अभियान के तहत करेंसी प्रिंटिंग में 50 से ज्यादा सिक्योरिटी फीचर्स जोड़ दिए – जैसे कि लैटेंट इमेज, सिक्योरिटी थ्रेड और गुप्त कोड जिन्हें सिर्फ विशेष मशीनों से ही पहचाना जा सकता है।


आज भारत का सोना सिर्फ किसी गहने की दुकान या शादी की तैयारी तक सीमित नहीं है। यह देश की आर्थिक रीढ़ बन चुका है – एक ऐसा भंडार जो न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भारत की स्थिति मजबूत करता है, बल्कि कठिन समय में देश की रक्षा भी करता है। और जब अगली बार आप सुनें कि कहीं 12.5 किलो की ईंटें रखी हैं, तो समझ जाइए वो देश की सबसे बड़ी तिजोरी का हिस्सा हैं – भारतीय रिज़र्व बैंक का स्वर्ण भंडार।

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही