MP की 10 बड़ी खबरें: 8 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP की 10 बड़ी खबरें: 8 नवंबर 2025

1. भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी ठंडे
मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल और इंदौर का तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी नीचे चला गया है।

2. राहुल गांधी आज पहुंचेंगे पचमढ़ी
राहुल गांधी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग में शामिल होंगे और प्रदेश के चुनिंदा नेताओं से रणनीतिक चर्चा करेंगे।

3. बालाघाट में दंपती की हत्या का खुलासा
चार लाख के कर्ज के चलते भतीजे और पोते ने मिलकर बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

4. भोपाल एम्स में बनेगा कैंसर ब्लॉक
राज्य का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक 2026 से शुरू होगा, जिसमें गामा नाइफ और पीईटी-सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

5. नीमच में एएसआई की कार से हादसा
नशे में धुत एएसआई की कार ने कई बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक शिक्षक की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए।

6. जनगणना पत्रक नहीं छपने से दिक्कतें
गणना पत्रक समय पर नहीं छपने से काम ठप है। अधिकारियों को गिनती में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

7. इंदौर में भाजपा नेता का तंज
सत्यनारायण सत्तन ने पार्टी नेताओं पर तंज कसा, कहा जो सेव-परमल पर जिंदा थे, अब राजकीय गाड़ियों में घूम रहे हैं।

8. ठंड और प्रदूषण दोनों बढ़े भोपाल में
शहर का एक्यूआई लगातार बढ़कर 100 पार पहुंच गया है। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

9. पन्ना में किसानों की किस्मत चमकी
छह किसानों को एक साथ पांच हीरे मिले जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी ने इसे ईश्वर का वरदान कहा।

10. भोपाल एयरपोर्ट पर उड़ानें लेट
दिल्ली एयरपोर्ट में तकनीकी खराबी के कारण भोपाल आने वाली तीन उड़ानें एक घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: