,

मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 10 नवंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 10 नवंबर 2025

1. मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा
राजगढ़ में तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है।

2. इंदौर हत्याकांड में नया खुलासा
भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम और राज ने हवस के लिए राजा की हत्या की। पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने शिलॉन्ग बुलाया है।

3. दो दिन में 75 लाख का गांजा जब्त
राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। लाखों रुपये के वाहन भी जब्त किए गए हैं।

4. भोपाल का टिंबर मार्केट बारूद के ढेर पर
18 एकड़ जमीन के बदले 5.85 करोड़ रुपये दिए जाने के बाद भी आरा मशीनें नहीं हटाई गईं। डेढ़ साल से शिफ्टिंग अटकी हुई है।

5. सरकारी मकानों पर अफसरों का कब्जा जारी
रिटायर और ट्रांसफर होने के बाद भी 130 से ज्यादा मकान खाली नहीं किए गए हैं। सरकार 30 गुना जुर्माना लगाने की तैयारी में है।

6. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री हरियाणा में प्रवास पर
फरीदाबाद से पलवल की ओर रवाना हुए। कल रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनसे मिलने पहुंचे।

7. भोपाल में टिंबर मार्केट में भीषण आग
तीन घंटे तक आग धधकती रही। 40 से अधिक दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

8. रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा
एक स्कॉर्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।

9. राहुल गांधी को लगी 10 पुशअप की सजा
कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में देर से पहुंचने पर उन्हें कैंप इंचार्ज ने सजा दी।

10. महाकाल लोक परियोजना में नई राह बनेगी
उज्जैन में कॉरिडोर तक 710 मीटर का नया मार्ग बनाया जाएगा। जून 2027 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से