,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें – 25 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें – 25 नवंबर 2025

1. DGP-IG कॉन्फ्रेंस…रायपुर में SPG आज से संभालेगी मोर्चा

प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। मॉडल-स्टेट चुनकर गाइडलाइन तैयार की जाएगी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा होगी।

2. हॉस्टल में 9वीं की छात्रा फांसी पर झूली

सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर ‘बैड टच’ और सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप। स्टडी रूम में छात्रा लटकती मिली।

3. पूर्व मेयर ने निगमकर्मियों को गालियां दी, कहा- बहुत मारूंगा

अंबिकापुर में सिर्फ गड्ढे भरने पर भड़के तिर्की। सड़क मेंटेनेंस का काम रोक दिया गया।

4. शास्त्री चौक से जयस्तंभ तक 27 नवंबर से वन-वे लागू

एक महीने तक यही ट्रैफिक रूट रहेगा। इसके बाद स्काई वॉक बनाने का काम फिर से शुरू होगा।

5. बिलासपुर में पुलिस की पिटाई के बाद लंगड़ाते दिखा चाकूबाज

बार में देर रात शराब पी रहे थे और लड़की छेड़ने पर विवाद हुआ। पुलिस ने चाकूबाज को पकड़ा।

6. 48 लाख के 15 नक्सलियों का आत्म समर्पण

इनमें PPCM से लेकर ACM कैडर के नक्सली शामिल हैं। 4 पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था।

7. रायगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा

शादी का झांसा देकर नाबालिग को जम्मू ले गया। कोर्ट ने आरोपी को अर्थदंड के साथ दंडित किया।

8. दुर्ग में बनेगा आईटी पार्क

देश की 35 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। नगर निगम जमीन देगा और IIT भिलाई इसका प्रोजेक्ट संभालेगा।

9. क्या आपने चौपाटी को अपनी जिद में हटवाया?

भाजपा विधायक ने कहा कि इसे बनाना था यूथ हब, लेकिन कमाई की चौपाटी बन गई। इसलिए विरोध जताया।

10. क्रिकेट का क्रेज…पहले ही दिन स्टूडेंट्स के 1500 टिकट सोल्ड आउट

भीड़ देख 100 अतिरिक्त पास जारी किए गए। स्टेडियम में युवा उत्साह देखने को मिला।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…