,

हरियाणा विधानसभा की 37 सीट पर बसपा तो 53 पर इनेलो लड़ेगी चुनाव, अभय चौटाला होंगे सीएम फेस

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए देश भर के दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। अब इनेलो और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। जिसका एलान करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 37 सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी और 53 सीट पर इनेलो चुनाव लड़ेगी। वहीं बसपा-इनेलो गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला होंगे। 

इनेलो व बसपा के बीच पहली बार गठबंधन

1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो व बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इनेलो ने सात लोकसभा सीटों पर और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बसपा ने एक अंबाला लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि इनेलो प्रत्याशी राज्य की चार लोकसभा सीटों कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी पर चुनाव जीते थे। इसके बाद साल 2018 में बसपा और इनेलो के बीच राजनीतिक गठजोड़ हुआ, लेकिन यह गठबंधन विधानसभा चुनाव तक लोगों के बीच नहीं पहुंच पाया। अब तीसरी बार इनेलो ने अपना खोया हुआ राजनीतिक वजूद बचाने के लिए बसपा के गठबंधन की पहल की है। पिछले सप्ताह ही अभय सिंह चौटाला बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ नई दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।

सरकार बनने के बाद किया जाएगा ये काम

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमारा एक सांझा घोषणा पत्र है। एससी एसटी की नौकरियां भरी जाएंगी। जो कोटा खत्म किया गया, उसे वापस दिया जाएगा। एससी-एसटी को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए जाएंगे। एससी एसटी बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। एससी और बीसी को मुफ्त कॉलेज शिक्षा दी जाएगी। चाहे वे सरकारी या प्राइवेट किसी कॉलेज में पढ़े। जनरल कैटेगरी के बच्चों से जो बांड भरवाए जा रहे हैं हम उसे खत्म करेंगे।

चौटाला ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर रोक लगाएंगे। हमारी पूर्व की सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी थी जो अब खत्म हो चुकी है। हम सत्ता में आए तो अग्निवीर को खत्म करेंगे। किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे और प्रॉपर्टी आईडी पीपीपी खत्म करेंगे। एचकेआरएन को खत्म करेंगे और इसकी जगह स्थाई नौकरियां निकालेंगे। सभी पोर्टल खत्म करेंगे।

7500 करेंगे बुढ़ापा पेंशन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदमाशों का दबदबा है। मुख्यमंत्री इसे रोकने का बयान देते हैं लेकिन इन लोगों को सरकार संरक्षण दे रही है। चौधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी। जो आज 3000 है, हम इसे 7500 करेंगे। हम हर घर से एक पढ़े लिखे युवा को सरकारी नौकरी देंगे। 21 हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे। पीने का पानी मुफ्त देंगे। हर घर में हर महीने गैस का एक सिलेंडर मुफ्त देंगे।  उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और बहन मायावती ने आज तक लोगों से जो जो वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया। अब भी वादे पूरे किए जाएंगे। किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा। यह बाद में तय किया जाएगा।

Ye Bhi Pade – TDS On Rent: बजट 2025 में किराए पर TDS की सीमा में बढ़ोत्तरी

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा