,

लाड़ली बहनों के खातों में आए  ₹1553 करोड़ : शाजापुर में CM मोहन बोले कांग्रेस, केजरीवाल की छाती पर लौट रहे सांप, 11 गांवों के नाम बदले

- Advertisement -
Ad imageAd image
₹ 1553 crore transferred to accounts of Ladli sisters


CM डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की जारी ।

Madhya Pradesh {Shajapur} मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपल से लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी की… इस मौके पर उन्होंने सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में करीब 1553 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।


कार्यक्रम में उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उन्हें झूठा बताते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं लाड़ली बहना योजना के लिए पैसा डलने बंद हो गए। ये केजरीवाल नहीं झूठेलाल हैं, झूठेलाल।
मुख्यमंत्री ने 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 335 करोड़ रुपए और 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 27 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। उन्होंने मंच से ही शाजापुर जिले के 11 गांवों को नाम बदले की भी घोषणा की है। साथ ही अगले 5 साल में सरकारी 2 लाख 70 हजार पदों पर भर्ती की भी बात कही है।


CM ने कहा- केजरीवाल आंख खोलकर देख लें लाड़ली बहना योजना की राशि जारी करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और केजरीवाल कह रहे थे कि लाड़ली बहना योजना के लिए पैसा डलने बंद हो गए। तुम्हारी तो बहन-बेटी है नहीं। जाने क्या-क्या बोल कर दो-दो बार सरकार बना ली। सरकार भी झूठ की नींव पर बनाई। ये केजरीवाल नहीं झूठेलाल हैं, झूठेलाल।


सीएम ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा- ‘वे कहते हैं कि मैं कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाऊंगा। कांग्रेस के साथ आने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ने चले गए। मैं घर नहीं बनवाऊंगा। अपने लिए शीशमहल बनवा लिया। मैं सुरक्षा नहीं लूंगा। पीछे 10-10 गाड़ियां रखीं। इन्होंने सब उल्टा किया है। ये झूठेलाल हैं।


” सब बोलो, लेकिन लाड़ली बहना योजना के लिए अगर बोला, तो हमने रिपोर्ट करवाई है कि ये झूठे लाल हैं, इनको बंद करो भाई। कांग्रेस के लोग भी रोज बोलते थे कि योजना को इस बार बंद कर देंगे, एक महीने में बंद कर देंगे। हमारी सरकार को एक साल से ज्यादा हो गया, हर महीने पैसे डल रहे हैं। कांग्रेस और केजरीवाल की छाती पर सांप लौट रहा है। उन्हें नींद नहीं आ रही है ’’

अगले 5 साल में 2 लाख 70 हजार पदों पर होगी भर्ती


अगले 5 साल में 2 लाख 70 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी । सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगले पांच साल में सरकारी 2 लाख 70 हजार पदों पर भर्ती होगी। अगले साल एक लाख पदों के लिए विज्ञापन निकालेंगे। कागज की डिग्री से काम नहीं चलेगा। जब तक काम नहीं मिलेगा, तब तक आराम नहीं मिलेगा। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।


CM मोहन ने ये भी कही बड़ी बातें


सीएम ने कहा- शहडोल में भी 16 जनवरी को इन्वेस्टर्स मीट होगी। अब गांव में खेत में पानी देने के लिए दिन में बिजली मिलेगी। रात के बजाय दिन में 8 से 10 घंटे बिजली मिलेगी। पोलायकलां में उपमंडी को मुख्य मंडी होगी। कालापीपल तहसील को राजस्व अनुभाग का दर्जा घोषित किया गया।

सीएम डॉ. यादव ने इन 11 गांवों के नाम बदले


मोहम्मदपुर मछनाई अब मोहनपुर
ढामला हुसैनपुर अब ढामला राम
मोहम्मदपुर पवारिया अब रामपुर पवारिया
हाजीपुर अब हीरापुर
खजूरी अलाहबाद अब खजूरी राम
निपानिया हिजामुद्दीन अब निपानिया देव
रीछड़ी मुरादाबाद अब रीछड़ी
खलीलपुर अब रामपुर
मुख्तियारपुर अब ऊंचावन
मोहम्मदपुर अब मोहनपुर
शेखपुर अब अवधपुरी

ये भी जानिए और देखिए; भोपाल में युवा दिवस पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद की रंगोली

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की