मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, खड़गे के बयान पर हंगामा, वित्त मंत्री को ‘माताजी’ कहकर किया था संबोधित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार (25 जुलाई) को एक बार फिर से केंद्रीय बजट पर चर्चा शुरू हो गई है। बुधवार (24 जुलाई) को संसद में काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला था,जो आज भी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और कीर्तिवर्धन सिंह संसद में दस्तावेज पेश करेंगे।

बजट पेश किए जाने के बाद से ही काफी ज्यादा हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष का कहना है कि इस बजट को सरकार बचाने के लिए लाया गया है। इसमें बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को ज्यादा पैसा दिया गया है, क्योंकि वहां की दो प्रमुख पार्टियों जेडीयू और टीडीपी के भरोसे वर्तमान सरकार चल रही है। मगर जिन राज्यों में बीजेपी को हार मिली है, उनका जिक्र तक नहीं किया गया है। इसे लेकर बुधवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रदर्शन भी किया था। खड़गे के बयान पर मचा बवाल
इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान पर भी बवाल मचा है। बीजेपी इस मुद्दे को उछाल रही है। दरअसल, बुधवार को राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘माताजी’ कहकर संबोधित किया था। जिसका बीजेपी की ओर से विरोध जताया जा रहा है। वहीं कांग्रेस की ओर से इसका बचाव किया जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से आते हैं और हर महिला को संबोधित करने के लिए ‘अम्मा’ का इस्तेमाल किया जाता है। ‘माताजी’ सिर्फ ‘अम्मा’ का अनुवाद है। निर्मला सीतारमण को सम्मानित महसूस करना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे पूरे देश की भावनाओं को व्यक्त कर रहे थे। खड़गे उन सभी राज्यों का नाम लिया जिन्हें बजट में कुछ नहीं मिला।”

विपक्ष बेवजह हल्ला कर रहा- किरण रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी सांसद किरण रिजिजू ने कहा, “संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते मैं फिर अपील करता हूं कि बजट सत्र में बजट पर चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष किसानों, छोटे आदिवासियों के लिए किए गए प्रावधानों पर चर्चा क्यों नहीं करता? जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है, आप इसका अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। बजट सत्र में बजट पर चर्चा होनी चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार